नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी, जिसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है, इस साल 1 नवंबर 2025 को है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं और संसार के सभी शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत होती है। कहा जाता है कि चातुर्मास के दौरान यानी आषाढ़ शुक्ल एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी तक विवाह, गृह प्रवेश या कोई नया कार्य करना वर्जित होता है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की अनुमति फिर से मिल जाती है। इस दिन व्रत रखने और श्रीहरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। देवउठनी एकादशी न सिर्फ पूजा का दिन है, बल्कि यह जीवन में नई शुरुआत और सकारात्मकता का प्रतीक भी मानी जाती है।मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.