गया, फरवरी 2 -- खिजरसराय में इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले ही दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। सोमवार को सुबह की प्रथम पाली में परीक्षा देने पहुंची आठ छात्राओं को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। एक-दो मिनट की देर होने के कारण परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया, जिससे नाराज छात्राओं ने गया पटना मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। खिजरसराय में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खिजरसराय, मिडिल स्कूल खिजरसराय, प्रोजेक्ट शिवा कन्या उच्च विद्यालय मनसाविगहा और यशवंत उच्च विद्यालय खिजरसराय को केंद्र बनाया गया। छात्रा अनुराधा कुमारी, सान्या, अनु, शिवानी, सपना, किरण, सुमन और सोनम, सौपु कुमारी का परीक्षा केंद्र प्रोजेक्ट शिवा कन्या उच्च विद्यालय, मनसाविगहा में बनाया गया है। छात्राओं का आरोप है कि वे निर्धारित समय से मात्र दो से पांच मिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.