नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में देरी से आने पर सोमवार को 15 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एक दिन का वेतन काटा जा सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही सभी को कार्यालय समय से आने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय सुबह नौ बजे से शुरू हो जाता है, लेकिन 15 कर्मचारी 10 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे। लिहाजा सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार सभी अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यालय में जाकर उपस्थिति की स्थिति की जांच की, जिसमें 15 के देर से पहुंचने की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी को समय से कार्यालय आना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर भविष्य में वेतन काटा जाएगा। कार्यों की गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.