संतकबीरनगर, जनवरी 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में लगातार कड़ाके की सर्दी चल रही है। मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। विजबिलटी घट कर 10 से 12 मीटर तक आ गई थी। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा कम होना शुरू हुआ। 10 बजे तक पूरी तरह से छंटा नहीं। आसमान से पानी के कण जैसे गिरते रहे। तापमान लगातार कम बना हुआ है। इसकी वजह से लोग ठंड से सिकुड़े हुए हैं। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव चल रहा है। रविवार को दिन में धूप होने के बाद रात से ही हल्का कोहरा छाने लगा था। रात बढ़ती गई तो कोहरा उतना ही अधिक पड़ता गया। विजबिलटी कम होने की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह होने तक कोहरा और घना हो गया। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। नौ बजे के बाद कोहरा कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.