छपरा, जनवरी 25 -- छपरा, हिटी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीनियर एसपी विनीत कुमार देर रात कई थानों का औचक निरीक्षण किया गया। मकेर, गड़खा और परसा थाना का निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में सतर्कता का माहौल देखा गया। आपको बता दें कि सीनियर एसपी रातों में निकल रहे हैं और एक साथ कई थानों का जायजा भी ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सीनियर एसपी ने थानाध्यक्षों और मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से लंबित मामलों, रात्रि गश्ती, अपराध नियंत्रण व आम जनता से संवाद की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि थानों में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और शिकायतों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.