महाराजगंज, जनवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मंगलवार को पछुआ हवा, शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा देर रात सिसवा नगर पालिका पहुंचे। कस्बे में बने रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों की व्यवस्थाएं परखीं। रेलवे स्टेशन पर खुले में सो रहे जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल भी वितरित किया। देर रात अचानक सिसवा पहुंचे जिलाधिकारी सबसे पहले रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे में पहुंचे। वहां उन्होंने साफ-सफाई, बिस्तर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने वहां ठहरे हुए लोगों से बात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में किसी भी मुसाफिर या बेसहारा व्यक्ति को बाहर न सोना पड़े और रैन बसेरों में सुविधाओं की कोई कमी न हो। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.