पूर्णिया, सितम्बर 27 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के दनसार पंचायत के वार्ड नंबर दस में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक घर जल गया। इसमें कए गाय भी झुलस गई जबकि दो बकरी की मौत हो गई। गृह स्वामी बिंदेश्वरी पासवान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना रात 12:00 बजे की है। आग में घर का सारा सामान जल गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू नहीं पाया गया तो दमकल को बुलाया गया। आग की लपेट काफी तेज थी। जलालगढ़ थाना और कसबा थाना से दो दमकल पहुंचकर आग पर काबू पाया। लगभग आग में लगभग एक लाख की का क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकारियों को आग लगने की सूचना दे दी गई है। वहीं कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.