संवाददाता, अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश के मथुरा के जैंत क्षेत्र में बुधवार रात गोवर्धन पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। आतिशबाजी चलाने का विरोध करते-करते पड़ोसियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल है। घरवालों ने सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तलाश जारी है। उधर, पुलिस ने इलाके में गश्त और सुरक्षा बढा दी है। जानकारी के अनुसार राधा वैली निवासी साधना देवी (24) पत्नी शंकर अपने मायके जैंत गांव में गोवर्धन पूजा करने आई थीं। बुधवार रात लगभग 10:30 बजे साधना के भाई केके और सीके अपने घर की छत पर पटाखे चला रहे थे। पटाखों की आवाज से नाराज पड़ोसी और उसके घरवालों ने आपत्ति जताई और गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ने पर उन्होंने पत्थर चलाने शुरू कर...