कानपुर, फरवरी 21 -- चकेरी। शादी समारोह में देर रात तक डीजे बजाने में पुलिस ने चकेरी क्षेत्र के आधा दर्जन गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। श्याम नगर चौकी प्रभारी अनीश कुमार सिंह के अनुसार बीते शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि चौकी क्षेत्र में स्थित ड्रीम पार्टी लॉन और गोविंदा इलाइट गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान देर रात तक डीजे बजाया जा रहा था। जिस पर ड्रीम पार्टी लॉन के प्रबंधक हंसपुरम नौबस्ता निवासी नदीम और गोविंदा इलाइट गेस्ट हाउस में विश्वनाथ डीजे के प्रबंधक नौंगाल छतरपुर निवासी दिनेश कुमार चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी तरह से सनिगवां चौकी प्रभारी भरत कुमार पाठक ने के आर शादीटोरियम के प्रबंधक आदर्श विहार निवासी अमित शर्मा और चकेरी थाने के दरोगा नरेंद्र कुमार ने श्याम नगर स्थित परिणय ...