संवाददाता, मार्च 24 -- Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर के एक घर में देर रात एक घर में घुसे डकैतों ने दो साथियों के पकड़े जाने पर फायरिंग कर दी। दो सगे भाई गोली लगने से और एक धारदार हथियार से हमले में घायल हो गया। डकैत 50 हजार नकद और गहने लूट ले गए। वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कुशीनगर के पृथ्वीराजनगर जंगल विशुनपुरा में वैद्यनाथ चौरसिया के घर में रविवार की आधी रात बाद नकाबपोश डकैत खिड़की की जाली तोड़ कर घुसे और लूटपाट करने लगे। वैद्यनाथ के बेटे अजय की नींद खुली तो डकैतों ने अजय और उसकी पत्नी पर असलहा तानकर चुप करा दिया। आलमारी से 50 हजार रुपये और गहने समेटकर कमरे से बाहर निकलने लगे तो अजय की पत्नी ने शोर मचा दिया। अजय के भाई अशोक और राकेश भी पहुंच गए और तीनों ने दो डकैतों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.