मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मोतीपुर हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोदरकट्टा गांव के समीप एनएच-27 पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसकी पहचान कोदरकट्टा गांव के ही प्रभु चौधरी (60) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक के भतीजा संजय जयसवाल ने बताया कि उनके चाचा पास के ही एक प्लाई फैक्टी में मजदूरी करते थे। छुट्टी के बाद वे पैदल सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन उन्हें ठोकर मार दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से आवेदन देने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...