देवरिया, मार्च 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर की गुरुवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देख उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार देर शाम तक चल रहा था। एसपी विक्रांत वीर की रात को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। बताया जा रहा है कि तबीयत जब ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, बीपी की दिक्कत शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी उन्हें लेकर गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। शुक्रवार को डीएम दिव्या मित्तल समेत अन्य अधिकारी भी गोरखपुर पहुंचे और उनका हाल जाना। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति में देर शाम तक काफी सुधार हो गया था। फूड प्वाइजनिंग के शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.