एटा, अगस्त 13 -- बुधवार की शाम को शव आने के बाद देरशाम को बच्चों और महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया। महिलाओं का अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान में एक साथ हुआ। वहीं तीनों बच्चों को दफना दिया गया। बच्चों के संस्कार के लिए पहले से ही तैयारियां कर ली गई थी। अंतिम संस्कार के लिए स्थान का भी चयन कर लिया गया था। असरौली गांव में पहुंचे शवों के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया गया। पहले तीनों बच्चों को गांव के बाहर एक स्थान पर दफनाया गया है। गांव के शमशान में मृत तीनों महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ तीन चिताओं को मुखग्नि दी गई। सोनम और उसकी बेटी मिष्ठी का अंतिम संस्कार थाना मिरहची क्षेत्र के गांव गढोली में किया गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। सीओ सदर संजय सिंह को भेजा गया था। देररात्रि तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.