रामपुर, मार्च 10 -- राजस्थान में शाहबाद के ठेकेदार ने होली पर लेबर का भुगतान न कर पाने से परेशान होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन परिजन राजस्थान रवाना हो गए। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव मधुकर निवासी महेंद्र पाल राजस्थान प्रांत के रेबाड़ी में लेबर की ठेकेदारी करता था। बताया जा रहा है कि होली का त्योहार करने के लिए लेबर उससे भुगतान मांग रही थी, लेकिन कंपनी से उसे पैसा नहीं मिला था। इससे तंग होकर उसने सुसाइड की चेतावनी के साथ नोट लिखकर ठेकेदार को भेजा। बात नहीं बनी तो वह रेबाड़ी के नजदीक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गया और जान दे दी। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। जिस पर घर में मातम पसर गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.