मुरादाबाद, जनवरी 8 -- प्रदेश में मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण में नगर निगम वाले जिलों में तुलनात्मक रूप से सबसे कम वोट झांसी और मुरादाबाद में कटे हैं। अब्सेंट, शिफ्टेड, डुप्लीकेट, मृतक अन्य मतदाताओं की सूची में ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद इसकी तस्दीक कर रही है। कुल मतदाताओं के सापेक्ष मुरादाबाद में 15.76 फीसदी तो झांसी में 13.92 फीसदी वोट कटे हैं। प्रदेश के कुल 17 नगर निगम वाले शहरों की बात करें तो सबसे ज्यादा एएसडी वोटर राजधानी लखनऊ में हैं। यहां सबसे 30 फीसदी मतदाता अब्सेंट, शिफ्टेड और डुप्लीकेट मिले जिनके वोट काटे गए। मुरादाबाद में 3.87 लाख मतदाताओं के वोट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा नगर विधानसभा क्षेत्र में 1.12 लाख वोट हटाए गए। मुरादाबाद ग्रामीण में 90 हजार से ज्यादा वोट कटे। वहीं कांठ बिलारी में 49 हजार से ज्यादा व...