मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना में पाककला एवं बेकरी उद्योग के लिए एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि एक माह के लिए आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग ने प्रशिक्षण के लिए 30 सीटें निर्धारित की हैं। चयनित प्रतिभागियों को विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से साउथ इंडियन, चाइनीज फास्ट फूड समेत अन्य विभिन्न भारतीय एवं कॉन्टिनेंटल फूड तैयार करने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रवेश फार्म प्राप्त करने एवं जमा करने के लिए अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। एक माह के इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सूक्ष्म लघु उद्योग लगाने के इच्छुक प्रतिभागियों के नियमानुसार ...