नई दिल्ली, जून 24 -- इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों के युद्ध के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देश में सीजफायर का ऐलान कर दिया। इसके कुछ घंटे बाद ईरान और इजरायल दोनों तरफ से एक बार फिर हमले हुए। इसपर भड़कते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, उन दोनों देशों को नहीं पता कि वे क्या F@$* कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजराइल और ईरान ने शत्रुता समाप्त करने के लिए मंगलवार की समय-सीमा समाप्त होने के बाद हमले करके संघर्ष विराम की शर्तों का उल्लंघन किया है। इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष विराम को बनाए रखने की कोशिश कर रहे ट्रंप ने इजराइल को चेतावनी दी कि वह अपने पायलटों को वापस बुला ले। ट्रंप ने कहा कि दोनों देश लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें भी नहीं पता कि वे क्या बकवास कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.