मुरादाबाद, अगस्त 18 -- मुरादाबाद जिले में रामगंगा, कोसी नदी की बाढ़ ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बाढ़ में 67 से ज्यादा गांव डूबे तो इसमे्ं 65 गांवों की फसलें बर्बाद हो गईं। संपर्क मार्ग और खेत सभी एक जैसे दिखाई दिए। जहां फसलें डूबीं उन खेतों में किसानों को कुछ नहीं हासिल होगा। अपनी मेहनत और उम्मीदों की फसल को बर्बाद होता देख किसान आहत है। अभी तक किसानों के फसलों के मुआवजे की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मुरादाबाद जिले में सबसे ज्यादा फसलों की बर्बादी सदर तहसील में हुई। इनमें भी मूढापांडे ब्लाक में सबसे ज्यादा फसलें डूबीं। सड़कें कट गईं और खेतों में कई फिट पानी भर गया। इन खेतों में कुछ मिलने वाला नहीं है। किसानों का दावा है कि आधे से ज्यादा फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। मुरादाबाद ब्लाक के रामगंगा पार इस्लाम नगर क्षेत्र में ठाकुरद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.