प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा की ओर से बुधवार को राजकीय अंध विद्यालय सिविल लाइंस और अरुणिमा अंध विद्यालय दरभंगा कॉलोनी में दृष्टि दिव्यांग बच्चों को ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक भारत को जानो वितरित की गयी। महासचिव अमित श्याम के अनुसार पुस्तक में देश-विदेश के सामान्य ज्ञान की जानकारी ब्रेल लिपि में दी गयी है। परिषद की ओर से शहर के अन्य अंध विद्यालयों में बच्चों को पुस्तक वितरित की जाएगी। लगभग 300 रुपये की इस पुस्तक में सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी है। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष आरएस सिंह, आरपी शर्मा, मधु अस्थाना, संगीता अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, ममता सिंह, राकेश मित्तल, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...