हल्द्वानी, मई 1 -- हल्द्वानी। समता योग आश्रम गली निवासी दृष्टि बग्गा ने यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 9वीं रैंक प्राप्त कर लेक्चरशिप (एलएस.) में प्रवेश की योग्यता अर्जित की है। दृष्टि इससे पूर्व वर्ष 2025 में ही गेट (केमिस्ट्री) परीक्षा भी सफलतापूर्वक पास कर चुकी हैं। दृष्टि बग्गा वर्ष 2024 में कुमाऊं यूनिवर्सिटी की केमिस्ट्री टॉपर व डीएसबी. कैंपस, नैनीताल की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्कॉलर्स अकेडमी व ऑरम द ग्लोबल स्कूल से प्राप्त की। कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई सेंट टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम से पूर्ण की। स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा उन्होंने डीएसबी. कैंपस से पूरी की। दृष्टि की इस सफलता से उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। दादी कमलेश बग्गा, पिता संजय बग्गा, माता शालू बग्गा, चाचा राजीव बग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.