नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दिव्यांग प्रतिभाओं एवं पैरा-ओलंपिक खिलाड़ियों को समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने सम्मानित किया। इनमें दृष्टिहीन महिला टी-20 वर्ल्ड कप टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिला क्रिकेटर एवं डीयू की छात्रा अनु कुमारी, इटली में विंटर गेम्स स्पेशल ओलंपिक की स्नो शूइंग इवेंट की विजेता पूजा छोटी, पोलैंड में स्पेशल ओलंपिक के वॉलीबॉल वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली कल्याणी और एशिया बॉलिंग गेम में स्वर्ण जीतने वाली प्रियंका शामिल रही। इस अवसर पर रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि देश जब 2047 में अपनी आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहा होगा तब उस विकसित भारत का लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.