अररिया, फरवरी 19 -- अररिया, वरीय संवाददाताआंख हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। जो न सिर्फ किसी चीज को देखने बल्कि उसकी पहचान सुनिश्चित कराने में मददगार है। इतना ही नहीं आंखें शरीर में किसी प्रकार की बीमारी का हमें पहला संकेत देता है। लिहाजा अपनी आंखों की सेहत का ध्यान रखना हर एक व्यक्ति के लिये जरूरी है। बावजूद इसके आमतौर पर लोग आंखों की सेहत को नजरअंदाज करते हैं। आंखों की सेहत के प्रति लोगों की उदासीनता के कारण आज अल्पदृष्टि व दृष्टिहीनता के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डिजिटल स्क्रीन से निरंतर संपर्क, काम का दबाव, अनियमित खान-पान सहित ऐसे कई कारण हैं। जो हमारी आंखों की सेहत को तेजी से प्रभावित कर रहा है। बूढ़े-बुजुर्ग ही नहीं कम उम्र के बच्चे भी इसका तेजी से शिकार हो रहे हैं। लिहाजा आंखों की सेहत के प्रति लोगों का जागरूक होना जरूरी है। क...