सिमडेगा, जून 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सोगाड़ा पारिश में शनिवार को पवित्र ढ़ढ़ीकारण संस्कार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कुल 187 बच्चे-बच्चियों ने पवित्र ढ़ढ़ीकारण संस्कार ग्रहण किया। मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रुप में सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट बारवा उपस्थित थे। उनकी अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। जहां उनका सहयोग पल्ली पुरोहित फा. सिलबानुस केरकेट्टा, रेक्टर फा. पियुष खालखो, फा. पीटर मिंज, सहायक पल्ली पुरोहित अलेक्शियुस किंडो ने किया। कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ उपस्थित होकर दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण करने वाले बच्चों को आशिर्वाद दिया। मौके पर बिशप ने बच्चों को जीवन में ईश्वर और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। बिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.