मुरादाबाद, फरवरी 23 -- हज़रत सुल्तान साहब की दरगाह के खादिम सैय्यद मुर्तुजा अली सुल्तानी ने रमज़ान की फजीलत पर बताया कि रमज़ान दूसरों की मदद करने और हमदर्दी का भी महीना है। इस महीने में गरीबों और जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए। समाज में एक-दूसरे के काम आना चाहिए। इससे आपसी भाईचारा और मोहब्बत बढ़ती है। उन्होंने कहा कि परिवार में ऐसा वातावरण बनाया जाए जहां इबादत का शौक बढ़े। बच्चों को रोज़े की अहमियत समझाई जाए और इफ्तार सादगी के साथ किया जाए। दिखावे से बचते हुए सादगी अपनाने से पूरे परिवार को रमज़ान की बरकत हासिल होती है। उन्होंने कहा कि रोजा दिलों को साफ करता है। मुसलमानों को चाहिए कि वह खामोशी से किसी बेसहारा व गरीब परिवार की तलाश करे और उसकी मदद करें। जिससे वो लोग भी अपनी ईद मना सके। लोगों की मदद करने से अल्लाह खुश होता और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.