अररिया, फरवरी 15 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी के हाई स्कूल मैदान में इंडो नेपाल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित रामसागर राय मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में पटना की टीम ने जोगबनी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार की रात्रि हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में जोगबनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जोगबनी की टीम ने मो असफाक के 41 व अमन राय के 32 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 156 रन बनाई। वही पटना की और से गेंदबाजी करते हुए गौरभ कुमार ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना की टीम ने ऋषभ राकेश के 62 व सूरज कश्यप के 38 रन की बदौलत 19.2 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया। वही ऋषभ राकेश को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मुन्ना भगत के हाथों मैन ऑफ ...