गोरखपुर, मार्च 9 -- गगहा हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। रविवार को युवती के भाई ने गगहा थाने में शिकायत की है। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर मामले में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को अपनी मां के साथ गांव में ही टहलने निकली थी। टहलते टहलते युवती अपनी मां से थोड़ा आगे निकल गई। इसी दौरान युवक ने मौका देखकर युवती से छेड़खानी करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार होगा। युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था एवं आते जाते अभद्र टिप्पणी करता था। थानाध्यक्ष गौरव वर्मा ने बताया की मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.