फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में दूसरे वीकेंड और शनिवार की छुट्टी होने के चलते पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रही। मेला का एक लाख से अधिक पर्यटकों ने आनंद लिया। अब तक दो लाख से अधिक पर्यटक मेला देख चुके हैं। पर्यटकों की भीड़ देख हस्तशिल्पियों के चेहरे खिल गए। एक लाख से अधिक पर्यटकों के पहुंचने से मेला प्राधिकरण द्वारा दी जाने फ्री इंटरनेट की सुविधा ठप हो गई। इससे ऑनलाइन भुगतान में परेशानी हुई। मेला परिसर में लगे मोबाइल एटीएम के बाहर पर्यटक कतार में देखे गए। वहीं दूसरी ओर मेले की छोटी-बड़ी चौपालों पर देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों के स्टॉलों पर पर्यटक खरीदारी करते नजर आए। इसके साथ ही मेले लोग राज्यों के अनोखा फूड का स्वाद लेना नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.