पटना, फरवरी 20 -- ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के दल ने शुक्रवार को पटना जिले के सिगोड़ी स्थित हैंडलूम क्लस्टर का भ्रमण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को जमीनी स्तर पर औद्योगिक और बुनकर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने हैंडलूम की कार्यप्रणाली को बहुत करीब से देखा। उन्होंने बुनकरों से सीधा संवाद कर उनकी उत्पादन प्रक्रिया, दैनिक चुनौतियों और क्लस्टर से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी ली। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अंकित कुमार और क्लस्टर विकास कार्यकारी अमन ने अधिकारियों को उद्योग विभाग द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता, मार्केटिंग सपोर्ट और स्किल ट्रेनिंग जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने प्...