बोकारो, अगस्त 8 -- बेरमो, हिटी। दिशोम गुरु शिब सोरेन के निधन के उपरांत श्रद्धांजलि देने का सिलसिला बेरमो में लगातार जारी है। गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों, श्रमिक यूनियनों व संगठनों की ओर से शोक सभा का आयोजन कर याद किया गया। झामुमो प्रखंड कार्यालय नावाडीह में श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश की महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बेबी देवी सहित प्रमुख पूनम देवी, जिला प्रवक्ता गौरीशंकर महतो व पूर्व जिला सचिव जयनारायण महतो मौजूद थे। बेबी देवी ने कहा कि झारखंड को दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन ने अलग पहचान दिलावाई। उन्ही के संघर्ष की देन है की आज हम झारखंडियों को अपने राज्य पर अभिमान है। गुरूजी का जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष बृजलाल हांसदा, उपाध्यक्ष गणेश महतो ऊर्फ पारो, उप प्रमुख हरिलाल महतो, प्रखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.