बोकारो, जुलाई 16 -- चंद्रपुरा के किसी भी पैक्स को नहीं मिला धान का बीज बाजार भाव पर धान बीज खरीदने को किसान मजबूर चंद्रपुरा, प्रमोद कुमार सिन्हा। चंद्रपुरा में धान की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। एक तो सरकारी बीज अभी तक प्रशासन द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से कृषि कार्य प्रभावित हो गया है। चंद्रपुरा प्रखंड में कुल 23 पंचायत है और इसमें से तेलो, पपलो, तारानारी, बंदियो, तारमी, तुरियो, नर्रा, अलारगो, कुरूंबा, तरंगा आदि पंचायतों में धान की अच्छी खेती व पैदावार होती है। किसानों ने बताया कि चंद्रपुरा एक कृषि बहुत प्रखंड है मगर सरकारी उदासीनता के कारण किसानों को लाभ नहीं मिल पाता। जानकारी के अनुसार इस साल सरकारी दर पर मिलने वाला धान बीज किसानों को नहीं मिला है। विभाग द्वारा यहां के किसी भी पैक्स को इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.