भावनगर, सितम्बर 20 -- PM Narendra Modi Speech: गुजरात के भावनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर खास जोर दिया। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि भारत का असली दुश्मन कौन है। इसी के साथ उन्होंने मिलकर इस दुश्मन को हराने की बात भी कही। पीएम मोदी ने कहा, भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। उन्होंने आगे कहा, सच्चे अर्थ में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा। पीएम मोदी ने कहा, जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता का मतलब है उतनी ज्यादा देश की विफलता। विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिय...