अमरोहा, जून 26 -- बिजनौर बैराज से 23397 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद से तिगरी गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। हालांकि, गंगा का कटान अब कम हो गया है। ग्रामीणों के बीच आने वाले समय में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता बनी है। पहाड़ों पर बारिश शुरू होने का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। बिजनौर बैराज से पानी ओवरफ्लो होने पर दो दिन पूर्व 23397 क्यूसेक पानी तिगरी गंगा की ओर छोड़ा गया था। नतीजा मंगलवार को तिगरी गंगा का जलस्तर बढ़कर 199.70 सेमी हो गया था। जबकि, सोमवार को जलस्तर 199.60 सेमी दर्ज किया गया था। जलस्तर बढ़ने पर तिगरी गंगा किनारे रखी झोपड़ियों में पानी भर गया था। हरकत में आए पुरोहितों ने आनन-फानन अपनी झोपड़ियों को पीछे हटा लिया था। वहीं, जलस्तर बढ़ने पर गंगा ने कटान भी शुरू कर दिया था। जलस्तर बढ़ने के बाद अब गंगा किनारे बसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.