महाराजगंज, मई 25 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा रेलवे स्टेशन से शनिवार को सुबह 9 बजे रवाना होने वाली दुर्ग एक्सप्रेस 7 घंटा देरी से पहुंचने की वजह से दोपहर 12.30 बजे रवाना हो सकी। वहीं सुबह 6.05 पर गोरखपुर के लिए रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब 6 घंटे देरी से रवाना हो सकी। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन लेट की सूचना के बाद काफी देर तक यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली दुर्ग एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम 10.30 बजे पहुंचने के बजाय शनिवार की सुबह करीब 5 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पर हुंची। ट्रेन पर तैनात कर्मियों के विश्राम की वजह से ट्रेन को शनिवार सुबह 9 बजे रवाना होने के बजाय दोपहर 12.30 बजे रवाना किया जा सका। वहीं सुबह 6.05 बजे पर गोरखपुर के लिए जाने वाली डेमू 11.45 बजे रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.