गिरडीह, नवम्बर 21 -- गिरिडीह। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को अलग-अलग पदों के दस अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना-अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दूसरे दिन महासचिव पद के लिए उमेश चन्द्र त्रिवेदी, सचिव प्रशासन के लिए शिवेन्द्र कुमार सिन्हा एवं शेर अली उर्फ गब्बर, सचिव लाइब्रेरी के लिए ज्योतिष सिन्हा एवं सहायक कोषाध्यक्ष के लिए चंदन कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए उर्मिला शर्मा, भुनेश्वर महत्ता, संजय कुमार, सृष्टि सौम्या व शशांक कुमार सिन्हा ने नामांकन का पर्चा भरा है। नामांकन के दौरान सभी अथ्यर्थी अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल करने पहुंचे थे। 22 नवंबर नामांकन के तीसरे दिन प्रकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.