गिरडीह, मई 27 -- गिरिडीह। वट सावित्री व्रत मंगलवार को भी धूमधाम से मनाया गया। अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। वृक्ष की पूजा कर अखंड सुहाग का वरदान मांगा। शहर से लेकर गांव तक सुबह से ही बरगद वृक्ष के पास सुहागिन महिलाएं पहुंचने लगी थी। सोमवार को पूर्वाह्न 10.54 से मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे तक वट सावित्री व्रत का मुहूर्त था। मंगलवार अल सुबह भी वट वृक्ष की पूजा महिलाओं ने की। मंगलवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित बरगद पेड़ के समीप महिलाएं पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंची और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। महिलाएं सोलह शॄंगार कर पूजा के लिए पहुंची थी। वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा और पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। इस दौरान सेल्फी का भी खूब ट्रेंड चला। ...