संतकबीरनगर, नवम्बर 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद के 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र के ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी से दूसरे दिन रविवार को भी लगभग चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए मड़या, तितौवा, स्टेशन रोड सहित कई मोहल्ले की विद्युत सप्लाई ठप करनी पड़ी। सुबह लगभग नौ बजे से एक बजे तक लगभग चार घंटे आपूर्ति ठप रही। सुबह के समय आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग परेशान रहे। इसके चलते व्यापार भी प्रभावित हुआ। जेई अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में विद्युत कर्मी ठीक करने के लिए लगे रहे। 33/11 केवीए खलीलाबाद विद्युत उपकेन्द्र के ट्रांसफार्मर नम्बर वन से शनिवार को एबनार्मल आवाज आने पर लगभग पांच घंटे आपूर्ति ठप रख खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल की गई थी। रविवार को सुबह पुन: उसी ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.