हापुड़, फरवरी 7 -- लखनऊ से आई टीमों ने शनिवार को दूसरे दिन जिले के 25 सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने व्यवस्थाओं को जांचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टीमों का अस्पतालों में तीन दिवसीय निरीक्षण आज रविवार को संपन्न होगा। शनिवार को दूसरे दिन लखनऊ से आई स्वास्थ्य अधिकारियों की चार टीमें सरकारी अस्पतालों में पहुंचीं। उन्होंने अर्बन पीएचसी मजीदपुरा, पीएचसी भटियाना, वझीलपुर समेत अन्य 25 अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था, दवाईयों की उपलब्धता, स्टॉफ की उपलब्धता, अस्पताल में मौजूद संसाधन आदि को जांचा गया। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्हें आवश्यक निर्देश जारी किए। -टीम में ये अधिकारी हैं शामिल हापुड़। शासन के आदेश पर जिले में अस्पतालों की जांच करने आई टीम में संतोष...