लातेहार, जनवरी 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में जन वितरण प्रणाली दुकानों में दूसरे दिन मंगलवार को भी ई-पॉश मशीन का सर्वर डाउन रहा। इससे कार्डधारी परेशान रहें। डीलर संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद, डीलर अशोक राम और मुरारी लाल ने बताया कि लाल कार्डधारियों के बीच सर्वर डाउन रहने के कारण राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। जिनके पास मोबाइल है, ओटीपी मंगा कर उनके बीच राशन बांटा जा रहा है। अधिकांश कार्डधारियों के पास मोबाइल नहीं रहने के कारण उन्हें राशन नही मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि हरा कार्ड का मशीन करीब तीन-चार महीने से नहीं खुल पा रहा है। इस कारण हरा कार्डधारियों को राशन वितरण में काफी परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...