बांका, जनवरी 2 -- बौसी, निज संवाददाता। नववर्ष के दूसरे दिन शुक्रवार को भी मंदार पर्यटन स्थल मंदार में काफी संख्या में लोगों ने पिकनिक मनाया। पिकनिक मनाने वालों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। जो लोग भीड़भाड़ पसंद नहीं करते हैं वह दूसरे दिन मंदार पर्वत पहुंचे और सपरिवार पिकनिक का आनंद उठाया। मंदार के चारों तरफ फैले विशाल भूभाग में लोग खाना बनाते देखे गए एवं अपने परिवार के साथ पिकनिक का आनंद उठाते रहे। पर्वत तराई से लेकर पर्वत शिखर तक लोगों की भारी भीड़ बनी रही वहीं रोपवे पर करीब 600 लोगों ने सफर किया बीएसटीडीसी प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि आज भी काफी संख्या में लोग आए इस वजह से 3 बजे के बाद ही टिकट देना बंद कर दिया गया लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए में 5 बजे तक ही रोपवे चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...