लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- राज्य भंडारण निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। गोदामों के गेट पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के आन्दोलन से गोदामों से अनाज का उठान व भंडारण नहीं हो सका। कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगों को न माना गया तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। मांगों को लेकर राज्य भंडारण निगम के कर्मचारी दो दिनों से हड़ताल कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आकस्मिक श्रमिक एवं लिपिक कर्मचारियों के विनियमितीकरण करने, पारिश्रमिक बढ़ाने प्राविधिक सहायक संविदा कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। वार्षिक वेतनवृद्धि व पदोन्नति का लाभ देने, भंडार गृहों में रखे गए अनाज में नमी व सूखन को लेकर आ रही समस्याओं को हल करने की मांग काफी दिन से चल रही है। इण्डस्ट्रियल एरिया के गोदाम पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.