लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- तेज रफ्तार ओवरलोड गन्ना वाहनों पर लगाम न लगाने से आये दिन हादसे हो रहे है। गन्ना भरकर गुलरिया चीनी मिल जा रही तेज रफ्तार डबल जुड़ी ट्राली अनयिन्त्रित होकर लखीमपुर-भीरा हाइवे पर पलट गई। जिससे भगदड़ मच गई। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने गन्ना हटवाकर जाम खुलवाया। हादसा गुलरिया कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ, जहां बिजुआ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डबल जुड़ी ट्राली अचानक ओवरटेकिंग के चक्कर पर पलट गई। जिससे चौराहे पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही ट्राली सड़क किनारे मकान में नहीं जा घुसी। वरना बड़ा हादसा हो जाता। सूचना पाकर बिजुआ चौकी इंचार्ज बृजेश मौर्य मौके पर पहुंचकर गन्ना हटवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.