देवरिया, फरवरी 14 -- महदहा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सड़क के चौड़ीकरण को लेकर वार्ड वासियों का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार सुबह से ही उपनगर के सोनबरसा वार्ड में लोगों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा प्रस्तावित तीन मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण का विरोध करते हुए कार्य रोक दिया। लोग सड़क को और चौड़ा किए जाने की मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार को नगर अध्यक्ष श्री राम यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रोक दिया और विरोध दर्ज कराया। चेयरमैन ने बताया कि यह सड़क करीब 30 वर्ष पूर्व बनाई गई थी, जब क्षेत्र में आबादी बहुत कम थी। वर्तमान में इस मार्ग के आसपास एक हजार से अधिक घर बन चुके हैं और प्रतिदिन कई निजी विद्यालयों के वाहन इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यदि स...