हाथरस, फरवरी 9 -- हाथरस। यूजीसी कानून वापस लिए जाने और एससी/एसटी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद द्वारा निकाली जा रही सनातन स्वाभिमान पदयात्रा को पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद से राष्ट्रीय सवर्ण परिषद द्वारा शुरु किया गया धरना प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी रविवार को जारी रहा। आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या और निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शनिवार रात खुले आसमान के नीचे हाथों में पोस्टर लेकर धरने पर जमे रहे। रविवार को जब इन से कुछ लोग मिलने के लिए पहुंचे तो पुलिस की इन लोगों की तीखी नोकझोंक भी हुई। यूजीसी बिल वापस लिए जाने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर हाथरस से दिल्ली के लिए सवर्ण संगठनों की प्रस्तावित सनातन स्वाभिमान पदयात्रा को शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने अ...