भागलपुर, सितम्बर 28 -- थाना क्षेत्र के जयखुट चौक पर दो दिन पहले दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल बिंद टोला निवासी मनोज कुमार की मौत के बाद आसपास के गांवों में आक्रोश फैल गया है। शुक्रवार की रात मनोज का शव बिंद टोला पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दंगा नियंत्रण पुलिस बल के साथ अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी मौके पर डटे रहे। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को दाह संस्कार के लिए गांव से ले जाया गया। कहलगांव में गंगा नदी किनारे श्मशान घाट पर मनोज का अंतिम संस्कार किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अशोक मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कल्याण आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन, अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय और सन्हौला थानाध्यक्ष रूपेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर तैनात रहे। छोटी महेशपुर गांव और जयखुट चौक प...