देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, हिटी। केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026(सीटीईटी) दूसरे दिन रविवार को भी कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। दूसरे दिन यह परीक्षा दो पालियों में 16 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। प्रथम पाली में जूनियर एवं द्वितीय पाली में प्राथमिक के लिए अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरे दिन की परीक्षा में भी अभ्यर्थी गणित के प्रश्नों को लेकर उलझे रहे। केन्द्रों से निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नों के लम्बा होने के कारण उन्हे समझने में काफी दिक्कत हुई। दूसरे दिन की सीटीईटी परीक्षा के लिए दोनों पालियों में 15,022 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को भी आयोजित हुई। पहली पाली 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें अभ्यर्थियों ने जूनियर के लिए परीक्षा दिया। वहीं दूसरी पाली दोपहर...