संतकबीरनगर, मार्च 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मौसम का मिजाज पल-पल बन और बिगड़ रहा है। पिछले दो दिनों से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। शनिवार को भी आसमान में हल्की बादल छाई रही। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। शनिवार को तेज गति से हवाएं चल रही थीं। आसमान में बादली छाने से किसान चिंतित हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी दो से तीन दिनों के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। रविवार को जिले में हल्की की बारिश हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.