जौनपुर, जून 18 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बिशुनपुर बाजार में स्थित यूबीआई शाखा में दूसरे के खाते से फिर पैसा निकालने नकाब पहन कर महिला बैंक में पहुंच गई। सोमवार को दूसरे के खाते से 20 हजार निकाल चुकी महिला को बैंक कर्मियों ने पहचान लिया। गार्ड को बुलाकर उसे बैठा लिया गया। सूचना पर बैंक पहुंची वास्तविक खातेदार ने उसकी शिनाख्त अपनी पड़ोसन के रूप में की। एक दिन पूर्व खाते से निकाला पैसा वापस करने पर दोनों ने आपस में सुलह कर लिया। बगैर पुलिस को सूचित किए बैंक शाखा से वापस घर लौट गई। सरायख्वाजा थाना व गांव निवासी प्रकाश सरोज की पत्नी चंद्र कला का शाखा में खाता संचालित है। सोमवार को नकाब पहनकर बैंक पहुंची एक महिला ने खुद को चंद्रकला बताकर पहले नया पासबुक प्रिंट कराया। उसके बाद निकासी पत्र भरकर खाते से बीस हजार निकाल कर चंपत हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.