आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरे दिन गुरुवार को पहली पाली में 76 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 1254 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से पौने बारह बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सख्ती रही। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल के कंप्यूटर और इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषय की 67 केंद्रों पर परीक्षा हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 545 में 514 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट में व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। इनमें 664 के सापेक्ष 619 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 45 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...