मुरादाबाद, नवम्बर 11 -- सोनकपुर स्टेडियम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के अवसर पर सीनियर बालक प्रदेश स्तरीय हैंड बॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसके दूसरे दिन प्रतियोगिता का पहला मैच बस्ती व देवीपाटन मंडल के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती ने 19- 9 के स्कोर से देवीपाटन को हराया। बस्ती की ओर से भरत ने 5, सुरजीत व रसीद ने 4-4 गोल किए तथा उमंग ने 2 गोल किए। वहीं देवी पाटन की ओर से अंकुश ने 4 व शिवांश ने 2 गोल किए। दूसरा मैच विध्यांचल व सहारनपुर के बीच खेला गया, जिसमें सहारनपुर मंडल ने 23-11 के स्कोर से विध्यांचल को हराया। सहारनपुर की ओर से अनिमेष ने 6 व आदित्य व रेहान ने 2-2 गोल किए। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्र, क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, अजय पाठक ने किया। प्रतियोगिता का तीसरा मैच वाराणस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.