भभुआ, जनवरी 15 -- आज करेंगे योगदान, रिक्त पद के अनुसार विद्यालय आवंटन, जारी की सूची निर्धारित समय पर योगदान का निर्देश, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की पहल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। दूसरे जिले से स्थानांतरित होकर कैमूर में 416 शिक्षक आए हैं। इन्हें शुक्रवार को योगदान करने का निर्देश दिया गया है। रिक्त पदों और जरूरत के अनुसार इन्हें विद्यालय आवंटित किया गया है। इसकी पुष्टि शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के डीपीओ शंभू कुमार ने की। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से पांच तक में 121 शिक्षक, कक्षा छह से आठ तक में 70 शिक्षक, नौवीं से दसवीं कक्षा तक के 80 शिक्षक और 11वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ाने के लिए 145 शिक्षक स्थानांतरित होकर दूसरे जिलों से कैमूर में आए हैं। इनमें नियमित, विशिष्ट और बीपीएससी कोटि के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षकों को विद्यालय आवंटन ...